यह वर्ष यानी 25 नवंबर 2013 से 2014 के 25 नवंबर तक का समय सफलता और प्रगति का रहेगा। अंकों की गणना से ज्ञात होता है कि मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। जो प्रगति की ओर बढ़ने में सहायक रहेगा।
भाग्य का सहयोग समय-समय पर मिलते रहने से आप उत्साहित रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्घि होगी। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक
दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और समरसता बढ़ेगी। व्यवसाय के विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
पढ़ें, अाखिर कैसे पशु पक्षी जान लेते हैं भविष्य की घटनाएं
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, अभिनय, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।