यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी कई अधूरी योजनाएं पूरी होंगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपके लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
अंक ज्योतिष की गणना से ज्ञात होता है 2014 आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में सुधार के अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य और लापरवाही से बचें।
पढ़ें,बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस के लिए कैसा रहेगा साल 2014
समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। घर में आनंद का माहौल रहेगा। निजी मकान की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी होगी। व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ बढ़ेगा। किसी नए कार्य में पूंजी निवेश होगा। नौकरी में प्रमोशन की खुशी होगी।
परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पुलिस, बैंकिंग, वकालत, इंजीनियरिंग, विज्ञापन, न्यायाधीश आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।