यह वर्ष आपके लिए सुखद और लाभप्रद रहेगा। लोकप्रियता और मान-सम्मान में वृद्घि होगी। परिचय क्षेत्र का विकास होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
सलाह है कि आलस्य से बचें और काम पर ध्यान दें, लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। निजी मकान की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 22 जनवरी तक
परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंकिंग, बीमा, पशुचिकित्सा, कृषि अनुसंधान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी।
साझेदारी में नए कारोबार का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।