फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars transit 2019 : जानें मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए खोलेगा तरक्की के द्वार

Wed, 08 May 2019 08:59 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
विज्ञापन
1 of 13
Mars transit 2019
मंगल और राहु का बुध की राशि मिथुन में आना कई अप्रत्याशित घटनाओं को जन्म देगा। राहु मिथुन राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। बुध के साथ उनकी युति राहु के दोष को तो कम करेगी लेकिन मंगल के कुदोष को बढ़ा देगी, क्योंकि मंगल के बुध शत्रु हैं। ऐसे में शत्रु के भाव में जाने से मंगल अपने आपको असहज महसूस करेंगे, लेकिन बुध मंगल को अपने बराबर समभाव रखते हैं। ऐसे में बुध की तरफ से कोई दिक्कत नहीं होगी। 

मंगल ऊर्जा के ग्रह हैं और इन पर और राहु पर शनिदेव की दृष्टि भी पड़ रही है, अत: मंगल और शनि का समसप्तक योग बना हुआ है। मंगल राहु शनि और केतु मारक दृष्टि रख रहे हैं। शनि और केतु मंगल और राहु पर मारक दृष्टि रख रहे हैं। ब्रह्मांड में चार क्रूर और पाप ग्रह मिलकर अशुभ योग बनाएंगे। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार यह योग पृथ्वी पर अग्निकांड और अत्यधिक आंधी-तूफान को बढ़ाएंगे। चूंकि यही योग स्वतंत्र भारत के लग्न कुंडली के द्वितीय और अष्टम भाव में बना हुआ है अत: भारत में कहीं न कहीं जातिवाद, सांप्रदायिक या आतंक को बल मिलेगा। यद्यपि  राहु का दोष मंगल कम कर देंगे, फिर भी छाया ग्रह राहु मंगल के प्रभाव में आग में घी डालने का काम करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छायाग्रह राहु और केतु जिस ग्रह के साथ रहते हैं, उसी के प्रभाव में वृद्धि करते हैं। इसलिए यह युति अद्भुत परिणाम देगी। इसी योग में वायुयान की दुर्घटनाएं सर्वाधिक होती हैं। 

12 राशियों के लिए मंगल, शनि, राहु और केतु का परस्पर दृष्टि संबंध कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

2 of 13
Mars transit 2019
मेष 
इस राशि के जातकों के पराक्रम भाव में मंगल राहु की युति साहसी और पराक्रमी तो बनाएगी, लेकिन स्वभाव में उग्रता लाएगी। परिवार में भाईयों से मतभेद बढ़ सकता है, इसलिए अपनी ऊर्जा, शक्ति का दुरुपयोग न होंने दें। शनि और केतु की दृष्टि प्रभाव में वृद्धि कराएगी, अत: इस समय का सदुपयोग करेंगे तो कामयाबियां आपके कदम चूमेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
Mars transit 2019
वृष
आपकी राशि के द्वितीय कुटुंब भाव में यह युति स्वभाव में उग्रता तो लाएगी, लेकिन आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनाएगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कोर्ट—कचहरी के मामले बाहर ही निबटा लें तो बेहतर रहेगा।

बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार

4 of 13
Mars transit 2019
मिथुन 
इस राशि पर मंगल-राहु की युति और शनि-केतु की दृष्टि निश्चित रूप से जातकों के लिए बेहतर रहेगी लेकिन अपने उपर आलस्य न हावी होने दें और योजनाओं तब तक गुप्त रखें, जब तक उसे पूरा न कर लें। दांपत्य जीवन या ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
Mars transit 2019
कर्क 
इस राशि के लिए यह योग द्वादश भाव में बन रहा है। अधिक खर्च, विदेश यात्रा के साथ-साथ शत्रुमर्दी योग भी बनेगा। इस राशि के जातक को कर्ज के लेन-देन के समय सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा दिया गया धन अटक सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Mars transit 2019
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए यह योग बेहतरीन लाभदायक सिद्ध होगा। जिस तरह की जैसी कामयाबी चाहें हासिल कर सकते हैं, किंतु मित्रता के प्रति सतर्क रहें और नशाखोरी से बचें। परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Mars transit 2019
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए यह युति चतुर्थ एवं दशम भाव को प्रभावित कर रही है। फलस्वरुप, मानसिक अशांति तो होगी किंतु माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। राजनीति और राजनेताओं से जुड़ाव होगा जो सफलता दिलाएगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर है। 

8 of 13
Mars transit 2019
तुला
तुला राशि वालों के लिए यह युति भाग्य भाव में बन रही है अत: विदेश यात्रा, कार्य व्यापार में उन्नति के साथ-साथ कुछ मानसिक परेशानी भी रहेगी। काफी दिनों का रुका हुआ कार्य बनेगा। नये व्यापार का आरंभ करना चाहें तो कर सकते हैं।

9 of 13
Mars transit 2019
वृश्चिक 
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-राहु की युति अष्टम भाव में हो रही है, अत: प्रभाव वृद्धि तो होगी किंतु सेहत पर कहीं न कहीं विपरीत प्रभाव पड़ेगा। षडयंत्र का शिकार होने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं और परिवार में झगड़े-विवाद न बढ़ने दें। 

10 of 13
Mars transit 2019
धनु
इस राशि के सप्तम भाव में मंगल राहु की युति साझा व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। किंतु शनि और केतु का भी परस्पर दृष्टि संबंध रोजगार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। शादी—विवाह की वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। इस दौरान अपने स्वभाव में उग्रता न लाएं। यह अवधि आपके संयम एवं धैर्य की परीक्षा भी ले सकता है।

11 of 13
Mars transit 2019
मकर 
इस राशि के जातकों के लिए यह युति छठे भाव में बन रही है। अत: यह योग अरिष्टों का शमन तो करेगा किंतु स्वास्थ्य और ननिहाल पक्ष के लिए अशुभ रहेगा। यद्यपि शत्रु बनेंगे और नष्ट भी होंगे किंतु इस दौरान कर्ज के लेन—देन से बचने की जरूरत होगी। 

12 of 13
Mars transit 2019
कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का पंचम भाव में आना शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि चुनौतीपूर्ण रहेगा। यह युति प्रेम संबंधों अथवा रोमांस के लिए प्रतिकूल रहेगी लेकिन संतान प्राप्ति की दृष्टि से यह योग बेहतर है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह योग बहुत शुभ है। 
विज्ञापन

13 of 13
Mars transit 2019
मीन 
मीन राशि वालों के लिए यह युति माता-पिता के लिए अशुभ है। इस अवधि के मध्य सामान चोरी होने से बचाएं। किंतु साथ ही यह आपके मकान के क्रय का योग भी बनाएगा। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें