फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2019: मूलांक 9

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक 9 के जातकों के लिए यह साल किसी तोहफ़े से कम नहीं है। साल 2019 में आपकी ज़िन्दगी में कई अच्छे बदलाव होंगे। आपकी सफलता एक नए मुक़ाम पर पहुँचेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्य-स्थल पर आपका प्रदर्शन क़ाबिल-ए-तारीफ़ रहेगा। अपने रचनात्मक कार्यों और मेहनत से आपके सीनियर काफ़ी प्रभावित होंगे। कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के लिए तो साल 2019 किसी भी मायने में शानदार है, ख़ासकर राजनेताओं के लिए। यह साल एथलीटों के लिए भी काफ़ी अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में ख़ुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने चहेतों के साथ समय बिताएँ। इससे आपके तनाव दूरे होंगे। पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। सेहत के मामलों में भी वर्ष 2019 अच्छा रहने वाला है। योग और व्यायाम से सेहत को और बेहतर बना सकते हैं। तो पहले से ही तैयार हो जाएँ, क्योंकि नया साल आपके लिए कई सुनहरे मौक़े लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें