मूलांक 2 के जातकों के लिए यह साल काफ़ी कुछ लेकर आ रहा है। मूलांक 2 के जातकों में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पेशेवर और निजी ज़िन्दगी दोनों शानदार रहेगी। साल 2019 में भाग्य भी आपका साथ देगा, पूरे साल पैसों की कमी नहीं रहने वाली है। यदि आप डेयरी, मोती या आर्ट का कारोबार करते हैं तो आपको बेहतर मुनाफ़ा प्राप्त होगा। कलात्मक लोगों के लिए भी साल 2019 किसी तोहफ़े से कम नहीं है। वर्ष 2019 में आपको वे सभी चीज़ें मिलेंगी जिन्हें आप पाना चाहते हैं, इसलिए अपने स्तर पर प्रयास जारी रखें। कई मामलों में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। मूलांक 2 के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अंक शास्त्र के अनुसार शादीशुदा लोग पूरे साल आनन्द और स्नेह से रहेंगे। प्रेम-संबंधों में भी मधुरता आएगी। इस साल आपकी रचनात्मकता ही आपकी सफलता की कूँजी होगी। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह साल मूलांक 2 के जातकों को ही समर्पित है।