Numerology 4-13-22 मूलांक- 4 राशिफल 2022 अंक 4 - अगर आपका जन्म महीने की 4, 13 या 22 तारीख को हुआ हैं तो आपके मूलांक का मुख्य अंक 4 हैं, जिसका स्वामी कलयुग का प्रधान ग्रह राहु हैं। यह अंक बहुत रहस्यमयी और कूटनीतिज्ञ से भरा हैं, ऐसे लोग छल-कपट से किसी से भी तरह से अपने काम को निकलवाने में माहिर होते हैं। आप साम दाम दण्ड़ भेद के रास्ते अपनाते हैं जिससे सामने वाला आपको कभी भी समझ नहीं पाता हैं। आप दिखावा करने में सबसे आगे रहते हैं। यह 2022 वर्ष 6 अंक का हैं जिसके स्वामी शुक्र और 4 मूलांक के स्वामी राहु हैं, जिससे इस वर्ष आपका दिमाग गलत और सही की पहचान नहीं कर पाएगा, जिससे आप भटक भी सकते हैं और जीवन में समस्याए आ सकती हैं।
Career- अंक 4 के लिए 2022 का वर्ष व्यापार के लिए बहुत सावधानी की बात करता हैं, इसलिए आप ज्यादा चालाकी से कार्य नहीं करे नहीं तो कहीं फंसने के आसार भी बन रहे हैं। आपका अपना व्यापार आपके वित्त को प्रभावित करेगा और आप किसी तरह के कर्ज़ में उलझ सकते हैं। अगर आपका कार्य डिज़ाईनिंग या सौंदर्य से जुड़ा हैं तो उसमे आपको विशेष रुप से लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सभी सम्भव प्रयास करेंगे लेकिन अगर आपका कार्य पार्टनरशिप में हैं तो आप विशेष रूप से सावधानी रखें। नौकरी करने वालों को इस वर्ष मनचाहे पद की प्राप्ति होगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनकी भी कामना पूर्ति होगी। जुलाई से अक्टूबर के मध्य आपका कार्य स्थान पर अपने ही साथ कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ मतभेद हो सकता हैं जो आपके लिए प्रतिष्ठा की हानि का कारण बन सकता हैं इसलिए सावधानी रखें।
Finance- अंक 4 के लिए वर्ष 2022 धन को लेकर वर्षभर खर्चों से भरा रहेगा। आपको वैसे भी दिखावा करने का बहाना चाहिए, इसलिए यह शुक्र का साल खर्चो के साथ भरपूर दिखावे भरा रहेगा। आपको इस वर्ष कर्ज से बचना होगा और कोशिश करें कि अगर कोई पुराना कर्ज हैं तो उसे आने वाले साल से पहले खत्म कर लें। इस साल साज-सजावट के कार्य से आपको अच्छी आय की प्राप्ति होगी और कुछ नया सीखने के साथ घूमने में भी आप का धन खर्च होगा। 2022 वर्ष शेयर मार्केट और लॉटरी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा और जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी लाभदायक रहेगा। वर्ष के अंत में किसी तरह के वाद-विवाद में भी धन खर्च होने के आसार दिख रहे हैं तो ऐसे समय में सावधानी रखें।
Relationship- अंक 4 के लिए 2022 वर्ष प्रेम संबंध में दिखावे और छल के कारण कमजोर रहेगा। जिससे रिश्ता टूटने के आसार भी बन सकते हैं इसलिए रिश्तों में सावधानी रखें और वाद-विवाद को अधिक हवा न दे। आप अपने साथी के साथ समय भी बिताएंगे और आप अपने चाहने वाले को उनका मनचाहा तोहफा भी देंगे। अगर आप अकेले हैं तो यह वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा और आप जिससे प्रेम करते हैं आपको वह मनचाहा साथी भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यह वर्ष साल के शुरुआत में चुनौतियों भरा रहेगा। आप इस वर्ष अपने परिवार में अधिक समय देने के बजाए अपने काम में अधिक समय बिताएंगे, जो वाद-विवाद का कारण बन सकता हैं। अगस्त के बाद ही आपका पारिवारिक रिश्ता सामान्य होगा।
Health- अंक 4 के लिए 2022 का वर्ष खुद पर भी ध्यान देने वाला होगा क्योंकि आप अपने कार्य की व्यस्तता की वजह से सेहत में ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे आप अपने खाने-पीने में लापरवाही करेंगे और मौसम के बदलाव को भी सह नहीं पाएंगे। इस वर्ष आपको नशीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए क्योंकि नशे में दुर्घटना का योग भी बन रहा हैं। आप योग और प्रणायाम की मदद से खुद की सेहत का ध्यान रखे और स्वयं को स्वस्थ रखे। साल के अंत में आप चुस्ती-फूर्ती से भरे रहेंगे लेकिन आप अधिक यात्राओं से बचे तो बेहतर रहेगा।