फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2022 : मूलांक 5

Sun, 02 Jan 2022 11:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology 5-14-23
मूलांक- 5 राशिफल 2022
अगर आपका अंक 5, 14 या 23 हैं तो आपका मूलांक अंक 5 हैं जिसके स्वामी बुध हैं। इस वर्ष 2022 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। जो आपके मूलांक 5 के लिए बहुत शुभ हैं और साथ में खर्चों से भरा भी हैं। आप का व्यवहार बहुत अच्छे मित्र के समान हैं जिससे आप मित्रता निभाने में आगे रहते हैं। आपके अंदर कुशल नेतृत्व के भी गुण हैं जो इस वर्ष आपके लिए बहुत सहायक होंगे। इस वर्ष आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जिसके लिए आप जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाए और किसी की सलाह के बिना महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। आपका व्यवहार स्वार्थी प्रवृति का भी होता हैं जिससे इस वर्ष आपका यह व्यवहार इस वर्ष रिश्तों के लिए नुकसान भरा हो सकता हैं।
Career- अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं और वर्तमान वर्ष 2022 का जोड़ 6 होने से उसके स्वामी भी शुक्र हैं जो व्यापारी लोगों के लिए व्यापार में सफलता का सूचक रहेगा। अगर आपका कार्य पार्टनरशिप में हैं तो किसी भी तरह के वाद-विवाद के साथ आपके साथ धोखा भी हो सकता हैं इसलिए कोई भी पेपर या चेक बिना पढ़े साइन नहीं करें। अगर आपका कार्य सौंद्रर्य या कला से जुड़ा हैं तो आपका बहुत लाभ की प्राप्ति होगी। आपको इस वर्ष नए ऑर्डर के साथ विदेश से भी नए कॉन्टेक्टस बनने से व्यापार में सफलता के लिए बहुत शुभ रहेगा। नौकरी करने वालो के लिए यह वर्ष प्रमोशन के लिए उत्तम रहेगा और जो लोग नई नौकरी चाहते हैं उनके लिए भी यह साल मनचाहे वेतन के साथ उत्तम रहेगा।

Finance- अंक 5 के लिए 2022 का वर्ष बहुत खर्चों भरा रहेगा, क्योंकि आपका हाथ बहुत खुला रहता हैं और आप सेविंग के बजाए पैसा खर्च करने में विश्वास रखते हैं। यह शुक्र का साल घर की साज-सजावट के साथ अपना नया घर बनाने का सपना भी पूरा करेगा। आप इस वर्ष अपने दोस्तों और घूमने पर भी धन का खर्च करेंगे। इस वर्ष आप कर्ज़ लेने और देने से बचे, नहीं तो यह साल तनाव भरा होगा। अगर आप शेयर मार्केट में लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह वर्ष लाभकारी रहेगा। जमीन में निवेश करने के लिए जुलाई तक का समय बेहतर रहेगा। साल के अंत में किसी कारण से आपको धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं इसलिए आप बचत पर भी ध्यान दें।

Relationship- अंक 5 के लिए 2022 का वर्ष रिश्तों में बेहतर रहेगा, क्योंकि इस वर्ष प्रेम आपके लिए एक उपहार की तरह हो सकता हैं, इसलिए आप स्वार्थ में आकर किसी और साथी के लिए अपने प्रेम के साथ धोखा न करें। आपको उनकी कद्र करनी चाहिए और उनको इस बात का अहसास भी करवाना चाहिए कि वह आपके लिए बहुत कीमती हैं। आप और आपके साथी में किसी गलतफहमी की वजह से वाद-विवाद भी हो सकता हैं आपको समय रहते इसको सुलझाना होगा तभी यह वर्ष तनाव से रहित होगा। अगर आप अकेले हैं तो यह वर्ष आपका अकेलापन दूर करेगा और आपको मनचाहा साथी मिलेगा। आप अपने साथी के साथ रोमानी समय बिताना चाहते हैं तो उसके लिए आप समय निकाले जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। वैवाहित लोगों के लिए यह साल शुरुआत में मतभेद भरा हो सकता हैं, इसलिए आप समझदारी से काम ले नहीं तो रिश्ते में खटास के कारण वाद-विवाद हो सकता हैं। जुलाई से आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

Health- अंक 5 के लिए 2022 का वर्ष सेहत के लिए ध्यान से चलने वाला रहेगा। अगर आपको मधुमेह, त्वचा या नसों से जुड़ी कोई परेशानी हैं तो डॉक्टर से सलाह ले लें, लापरवाही करने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। जुलाई के बाद अधिक कार्य की वज़ह से आपको मानसिक तनाव रहेगा और गलत खान-पान से गले और पेट में इंफेक्शन हो सकता हैं। इस समय में आपको योगा और सैर में अधिक ध्यान देना होगा तभी आप स्वास्थ्य का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप नशा करते हैं तो बहुत ही सावधानी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें