फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2022 : मूलांक 3

Sun, 02 Jan 2022 11:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology 3-12-21-30
मूलांक- 3 राशिफल 2022
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हैं तो आपका मूलांक 3 हैं, जिसके स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं और वर्तमान साल 2022 जिसका जोड़ 6 हैं और स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह दोनों ग्रह ही गुरु ग्रह हैं, जिससे यह वर्ष ज्ञान और शिक्षा के लिए उत्तम रहेगा। आप वैसे भी नये-नये विचारो से भरे रहते हैं और आपकी प्रवृति उदारता युक्त होती हैं। इसलिए यह वर्ष भी आप लोगों में अपना ज्ञान बांटते रहेंगे। आप जिस कार्य को करते हैं उसे पूरा करने में प्रयत्नशील हो जाते हैं और अपने नये विचारों और ज्ञान से उसमें जान ड़ाल देते हैं। आपको सलाह दी जाती हैं कि लोगों की मदद करने में आपके अंदर अहम की भावना भी जाग सकती हैं आपको इससे बचना होगा।

Career- 3 अंक के लिए 2022 कार्य में नया मोड़ ला रहा हैं जिससे आप नाम के साथ यश की भी प्राप्ति करेंगे , जिससे कार्य और व्यापार में आपकी नई पहचान बनेंगी। आप अपने कलात्मक दिमाग और ज्ञान से अपने व्यापार को भी एक नया रूप देने के बारे में सोच सकते हैं जिसमे आपको लाभ ही मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन साकार होगी। जुलाई तक आपको व्यापार में निवेश करने के साथ-साथ नए-नए ऑर्डर के भी अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका कार्य पार्टनरशिप में हैं तो अहम की भावना की वजह से आपसी तनाव हो सकता हैं। जो लोग प्रोफेसर, लेखक, शिक्षक या परामर्श की नौकरी करते हैं उनके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी और नौकरी के बदलाव के लिए जुलाई तक का समय बेहतर रहेगा।

Finance- 3 अंक के लिए 2022 का वर्ष धन को लेकर बीते वर्ष से बेहतर जाने वाला हैं। यह वर्ष धन आगमन के लिए शुभ रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपने ऊपर धन खर्च करेंगे और अपने कार्य के प्रचार के लिए भी धन का प्रयोग अधिक होगा। अगर आपके ऊपर कोई कर्ज हैं तो यह वर्ष राहत का काम करेगा। यह वर्ष शेयर मार्केट और जमीन के निवेश के लिए बेहतर रहेगा और किसी पुराने निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। अगर आप नया घर या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपका सपना साकार करेगा। अगर आपका कार्य डिजाइन या सौंद्रर्य का हैं तो आप उसमें अच्छा लाभ कमाएंगे।

Relationship- अंक 3 के लिए यह 2022 वर्ष रिश्तों के लिए बेहतर जाएगा और आपको मनचाहे प्रेमी से ही विवाह होने की पूरी सम्भावना हैं। यानि प्रेम विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार रहें। अगर आप अकेले हैं तो आपको आपका मनचाहा साथी मिलने से आपका अकेलापन दूर होगा। यह वर्ष प्रेमी लोगों के लिए एकांत में समय बिताने के लिए भी सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक लोगों के लिए वर्ष 2022 आपसी रिश्ते में मधुरता और प्रेम को बढ़ाने वाला होगा, लेकिन किसी तीसरे के आने से मतभेद की सम्भावना बन सकती हैं। आपको बहुत ही समझदारी से इस वाद-विवाद को अपने जीवन में नहीं आने देना हैं। आपके जीवनसाथी को उनके कार्य में नई सफलता की भी प्राप्ति हो सकती हैं जिसके लिए आपको जलन हो सकती हैं, आपको इस व्यवहार को बदलना होगा तभी मधुरता बनी रहेगी।

Health- अंक 3 के लिए यह 2022 का वर्ष शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमज़ोर रहेगा। आपके लीवर में अगर पहले से कोई परेशानी चल रही थी तो इस वर्ष अधिक परेशानी हो सकती हैं। आपको किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी हैं और जैसे ही पेट की कोई समस्या आती हैं उसी समय इलाज करवाना हैं। अच्छी सेहत के लिए आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और योगा भी नियमित रूप से करते रहें तभी आप चुस्त-तंदरुस्त महसूस करेंगे। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए और किसी भी प्रकार के नशे से दूर ही रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें