फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Lakshmi Upay: जीवन में चाहते हैं आर्थिक तरक्की, तो करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Tue, 22 Nov 2022 07:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

आपने अक्सर देखा होगा या महसूस किया होगा कि व्यक्ति कई बार बहुत कड़ी मेहनत करता है लेकिन फिर भी आर्थिक समस्याओं से घिरा रहता है। ऐसे में अगर धन लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए तो धन संबंधी सभी परेशानियां दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन
goddess lakshmi - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maa Lakshmi Upay for Money: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मनुष्य को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्रमंथन के समय हुई थी। कहते हैं जल से उत्पत्ति होने के कारण एक स्थान पर ठहरना इनका स्वभाव नहीं है इसलिए ये चंचला भी कहलाती हैं। इसलिए लोग अपने-अपने तरीके से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। यहां हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास रह सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

विज्ञापन


Masik Shivratri 2022: इस दिन है मार्गशीर्ष माह की शिवरात्रि, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन


मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ज्योतिष उपाय 

  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं। इससे आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इससे मनुष्य को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • रात को घर के पूजा स्थान पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। धन की कमी नहीं रहेगी और जीवन के हर कार्य में सफलता मिलेगी।
  • तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे मनुष्य के जीवन में धन का आगमन होता है।
  • जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं तो कार्यस्थल और घर की रोज सफाई करें। लेकिन शाम को झाड़ू न लगाएं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शाम को मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। 
  • सुबह शाम मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें