फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के पत्तों से करें ये एक शास्त्रीय उपाय, तो घर में भरा रहेगा अन्न-धन का भंडार

Wed, 16 Dec 2020 07:24 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिनसे व्यक्ति धन और संपन्नता की प्राप्ति कर सकता है। शास्त्रों में हर समस्या का समाधान पाने के लिए आपको अनेकों उपाय मिल जाएंगे। धन प्राप्ति हो या कार्यों में सफलता शास्त्रीय उपाय बहुत कारगर रहते हैं। तुलसी को शास्त्रों में बहुत ही पूजनीय बताया गया है। तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय हैं। इन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास भी माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल में पूजन किया जाता है, वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। घर में तुलसी लगाना ज्योतिष, वास्तु और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभप्रद रहता है। तुलसी घर में तो लगाकर लाभ प्राप्त किया ही जा सकता है साथ ही इसके पत्तों का यह एक शास्त्रीय उपाय करके आप आपने घर को धन और अन्न से भरपूर रख सकते हैं।तुलसी का यह उपाय करने से मां लक्ष्मी के साथ कुबेर की कृपा भी बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं तुलसी के पत्तों का ये कारगर उपाय...

विज्ञापन

किस तरह करें तुलसी के पत्तों का उपाय, जानें विधि 
सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नानादि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें। उसके बाद मां लक्ष्मी को प्रणाम करें और क्षमा मांगकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें। ध्यान रखें कि पत्तों के बहुत सावधानी से सम्मान के साथ तोड़ें। सही प्रकार से देख लें कि जितने भी पत्ते तोड़ हो वे कहीं से भी खंडित न हो। इसके बाद इन ग्यारह पत्तों को लाकर अच्छे से साफ पानी से धो लें। 
विज्ञापन

अब इन पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े करें और उस बर्तन में डाल दें जहां पर आप आटा रखते हैं। यह उपाय करने से घर के भंडार भरे रहते हैं। इतना ही नहीं तुलसी युक्त इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपके घर में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

तुलसी को विषेश तिथियों को तोड़ना मना होता है, इसलिए ध्यान रखें कि जिस दिन यह उपाय करना हो उस दिन रविवार या एकादशी का दिन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें