मेष
मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को अच्छा परिणाम देगा। मंगल के गोचर काल में मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान निवेश भी आपको लाभ दिलाएगा। मेष राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा इसलिए भी रहेगी क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामीग्रह है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी आपको आर्थिक तरक्की और पदोन्नति भी मिलेगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मंगल का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मिथुन राशि के जो जातक व्यवसाय या नौकरीपेशा हैं उन्हें शतप्रतिशत सफलता हासिल होगी। धनु राशि में मंगल के गोचर से मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जो नवविवाहित हैं उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
मीन
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम लेकर अआएगा। इस दौरान मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करने से कोई नहीं रोक पाएगा। लंबे समय से चली आरही आर्थिक परेशनियां अब दूर होंगी। आपकी राह में बाधा डाल रहे शत्रुओं कि हर चाल असफल होगी। मीन राशि के जातक जिस भी काम में जी तोड़ मेहनत करेंगे उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।