मिथुन राशि-
मिथुन राशि की कन्याएं काफी आकर्षक मानी जाती है। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं इसलिए बुध इन्हें वाकपटु बनाता है। अपनी वाक्पटुता के कारण यह अपने सामने बैठे व्यक्ति को जल्द ही आकर्षित कर लेती हैं। पुरुष ऐसी महिलाओं के प्रति आकर्षित होती हैं। इनका आकर्षण लड़कों को अपनी तरफ खींचता है। हालांकि मिथुन राशि की कन्याओं को प्रभावित करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, वो जल्दी ही इम्प्रेस हो जाती हैं।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि की कन्याएं प्रेम संबंधी मामलों में भाग्यशाली मानी जाती है। इनकी तरफ लड़के सबसे जल्दी आकर्षित होते हैं। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। शनि देव के प्रभाव से ये मेहनती भी होती हैं। साथ ही ये दूरदर्शी भी होती हैं। आने वाले भविष्य के संकट को यह पहले से ही भांप लेती हैं। कुंभ राशि की कन्याएं आत्मविश्वास से लबरेज होती हैं। अपने काम को पूरा करने के लिए अपना 100 प्रतिशत देती हैं। उन्हें कड़ी मेहनत से कोई गुरेज नहीं है। और उनके इसी व्यक्तित्व और कार्यकुशलता को देखकर लड़के इनके प्रति आकर्षित होते हैं।
मीन राशि-
मीन राशि की कन्याएं काफी स्मार्ट होती हैं। व्यवहारकुशलता इनमें कूट कूट कर भरी होती है। यह इतनी ज्यादा बातूनी होती हैं कि इनके बात करने का अंदाज लोगों को आकर्षित करता है। मीन राशि की कान्तयाएं दोस्ताना स्वभाव की भी होती हैं। मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है जो इस राशि की कन्यों को आध्यात्मिक भी बनाता है। ये अपने घर-परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ये दिल की साफ होती हैं जिस वजह से लड़के इन्हें पसंद करते हैं और इनसे दोस्ती करना चाहते हैं।