Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को करियर संबंधी मामलों में अच्छी खबर लेकर आएगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि: मंगल गृह मेष राशि के जातकों के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। दशम भाव यानि कर्म भाव। इस हिसाब से मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को करियर संबंधी मामलों में अच्छी खबर लेकर आएगा। मेष राशि के जातकों के नौकरी में पदोन्नति के योग होने की संभावना है। फरवरी माह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। अपने जीवन शैली को बदलने का प्रयास करें, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
Mangal Gochar 2022: मंगल के गोचर के दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के नवम भाव यानि भाग्यस्थान में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह का यह गोचर आपका भाग्योदय कर सकता है। इस गोचर के दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी।आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Mangal Gochar 2022: मंगल गोचर का शुभ प्रभाव आपके लिए आकस्मिक धन लाभ दिला सकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के द्वितीय भाव अर्थात धन भाव में मंगल ग्रह का गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा। मंगल गोचर का शुभ प्रभाव आपके लिए आकस्मिक धन लाभ दिला सकता है। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य किसी कारणवश रुक रहा है तो वह शीघ्र पूर्ण होगा। यदि व्यवसाय में आपको कोई डील मिलने की बात चल रही तो उसे तुरंत हां बोले दें, लाभ मिल सकता है।
Mangal Gochar 2022: इस गोचर के दौरान आपको आय के कई नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के एकादश भाव यानी आय के भाव में मंगल ग्रह प्रवेश करेंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपको आय के कई नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाएगा। गोचर काल में नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिलने की संभावना है।