सिंह राशि
मेष राशि के जातकों के सूर्य और शनि की युति से करियर की नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे स्वीकारते हैं या नहीं। इसके साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। चूंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं, इसलिए सिंह रही के जातक इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में भी वृद्धि की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामीग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। धनु राशि के जातक को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कुछ धन आपके पास आने की संभावना है। धनु राशि के जातक यदि नौकरी में बदलाव करते हैं तो आर्थि रूप से उन्हें तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए यह युति मनोवांछित फल देने वाला होगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इसलिए मित्र ग्रह होने कारण यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि मीन राशि के जातक कि रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।