मकर संक्रांति पर सूर्यदेव धनु राशि की अपनी यात्रा को खत्म कर अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति पर ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति पर दान,स्नान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर आपकी राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव, दान और उपाय।
मेषः पदोन्नति की संभावना, सरकार से लाभ, धनाागमन, प्रतिष्ठित जनों से मित्रता के योग है। चहुंमुखी विकास होगा। विद्युत या इलेक्ट्ऱॉनिक उपकरण खरीदें। ओम सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ व गेहूं का दान करें।
बृषः सुख साधन बढ़ेंगे। मकान और वाहन का क्रय अत्यंत शुभ रहेगा। दूध दही सफेद वस्तुओं का दान करें। मिथ्यारोप, धन हानि, अत्याधिक व्यय, राज्य पक्ष से चिंता हो सकती है। कनक दान करें।
मिथुनः परिवार में सदस्यों की वृद्धि, संतान प्राप्ति संभावित। हरी सब्जी, हरी मूंग की दाल या हरे फल, मिठाई दान करें। कंप्यूटर, मोबाइल ले सकते हैं। शारीरिक व्याधि, ज्वर, मानहानि, पत्नी को पीड़ा दे सकता है सूर्य का गोचर। गुड़ का हलुवा गरीबों को खिलाएं।
कर्कः फ्रिज, एसी, वाटर प्योरिफायर या वाटर कूलर खरीदें। सिर पीड़ा, उदर रोग, धन हानि, यात्रा, शत्रुओं से झगड़ा आदि दिखता है। सूर्य को तिल डालकर जल अर्पित करें। चावल का दान लाभ देगा।
सिंहः सूर्य की उपासना करें। सरकार से लाभ होगा। ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सोने के आभूषण या गोल्ड खरीदना धन वृद्धि करेगा। शत्रुओं पर विजय, कार्यसिद्धि, रोग नाश, सरकार से लाभ, वस्त्र का क्रय आदि करवाता है सूर्य। गेहूं या बेकरी की सामग्री का दान करें।
कन्याः जल में तिल डाल कर स्नान करें। नया मोबाइल, ब्रॉड बैंड कनेक्शन, टीवी तथा संचार संबंधी उपकरण खरीदें। क्रेडिट कार्ड या ऋण लेकर कुछ न खरीदें। किसी प्रियजन को मोबाइल भेंट करें या जरुरतमंद को दान करें। सूर्य संतान से चिंता दे सकता है। यात्रा ध्यान से करें, संतान की सेहत का ध्यान रखें। वाद विवाद से बचें, मतिभ्रम न होने दें। जल में तिल डाल कर नहाएं। गााय को चारा दें।
तुलाः हर तरफ से धन धान्य की प्राप्ति। तिल का उबटन लगाएं। इस अवसर पर चांदी खरीदें और वर्षांत तक मालामाल हो जाएं। जमीन जायदाद संबंधी समस्याएं, मान हानि, घरेलू झगड़ों से परेशानी, शारीरिक कमजोरी। खिचड़ी और खीर का दान करें।
बृश्चिकः रुका धन आने की संभावना। कोर्ट केस में विजय। शत्रु दबे रहेंगे। इलैक्ट्रानिक खरीदें। गजक, रेवड़ी का दान करें। रोग मुक्ति, राज्यपक्ष मजबूत, मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति,पुत्र व मित्रों, समाज से सम्मान देगा । जल में गुड़ डाल कर सूर्य को अर्पित करें।
धनुः शिक्षा क्षेत्र, कंपीटीशन आदि में सफलता। सोने का सिक्का या मूर्ति सामर्थ्यानुसार खरीदकर पूजा स्थान पर स्थापित करें। खिचड़ी स्वयं बनाकर 9 निर्धन मजदूरों को खिलाएं। सिर, नेत्र पीड़ा, दुष्ट लोगों से मिलन, व्यापार हानि, संबंधियों से वैमनस्य करा सकता र्ह। नेत्रहीनों को भोजन करवाएं। चने की दाल का दान करें।
मकरः गरीबों में सवा किलो चावल और सवा किलो काले उड़द या इसकी खिचड़ी दान करें। सूर्य का गोचर मान हानि, कायों में देरी, मित्रों से मनमुटाव, सेहत खराब कर सकता है। तांबे के बर्तन धर्मस्थान पर दान दें।
कुंभः विदेश यात्रा, नेत्र कष्ट, अधिक व्यय, पद की हानि करवा सकता है सूर्य का गोचर। मरीजों को मीठा दलिया खिलाएं। काला सफेद कंबल या गर्म वस्त्र दान करें।
मीनः सूर्य का भ्रमण धन लाभ, नवीन पद, मंगलकार्य, राज्य कृपा, तरक्की, धन प्राप्ति देता है। वाहन सुख। प्रॉपर्टी का बयाना देना या बुकिंग, दीर्घकालीन निवेश के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त। तिल के लडडू या बेसन से बनी चीजें दान करें।