मेष राशि: मेष राशि के जातकों को गाय के घी और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवनस्तर उत्तम बना रहेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन दूध, शहद मिलाकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इससे सफलता प्राप्त हासिल होगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक लंबे वक्त से बीमार हैं तो उन्हें शिवलिंग पर दूध में भांग और शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।
कर्क राशि: शिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को गंगाजल में केसर, दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे लंबे वक्त से चले आ रहे है विवाद समाप्त हो जाते हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मुकदमें में विजय प्राप्त करने के लिए गन्ने का रस और नींबू मिलाकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन घी, दही मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा।
तुला राशि: महाशिवरात्रि के पर्व पर तुला राशि के जातकों को पंचामृत से शिवपूजन करना चाहिए इससे आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन दूध, गाय का घी, शक्कर, केसर मिलाकर पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से संकटो से मुक्ति मिल जाती है।
धनु राशि: शिवरात्रि के पावन पर्व पर धनु राशि के जातकों को दही, शहद मिलाकर महादेव की पूजा करनी चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।
मकर राशि: मकर राशि के जातक यदि विरोधी को परास्त करना चाहते हैं तो उन्हें शिवरात्रि के दिन दूध, गंगाजल और शक्कर से शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को बेल के रस और जल से शिवपूजन करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन और धनलाभ की प्राप्ति होती है।
मीन राशि: मीन राशि के जातक यदि मान-सम्मान में वृद्धि करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन गंगाजल, दूध और दही से पूजा करें।