मेष: मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। इस साल फरवरी और मार्च के महीने आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। साल 2022 की फरवरी का महीना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और इस समय आप अपने दिल के किसी करीबी शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना साथी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। साल के शुरुआती माह के मध्य में आपकी राशि स्वामी सूर्य बुध ग्रह के साथ होने से इस साल आपको अपने साथी को पर्याप्त समय देने की जरुरत है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। शनि ग्रह का अप्रैल माह के अंतिम चरण के बाद सप्तम भाव में गोचर होने से आप इस साल अपने साथी से भावनात्मक रुप से जुड़ सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं। आप दोनों के बीच खूब बातचीत होगी और आप अपने अनुभवों को अपने प्रेमी के साथ शेयर करेंगे। इस समय आप अपने जीवनसाथी की जरुरतों का भी ख्याल रखेंगे।
मकर: मकर राशि में शनि ग्रह का होना साल की शुरुआत में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा है। इस राशि के जो जातक अभी तक सिंगल थे उनके जीवन में किसी खास का प्रवेश हो सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। इस पूरे वर्ष प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। वहीं जो जातक अपने जीवन साथी से दूर रहते हैं उनके प्रेम में भी इस साल गहराई आ सकती है, दूरियों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने घर वालों से अपने साथी को मिला सकते हैं और आपके घरवालों से आपको शादी की सहमति मिल सकती है।