फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्न पहनते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Sat, 26 Jun 2021 03:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

रत्न धारण करते समय शुभ मुहूर्त, रत्न का वजन, संबंधित धातु आदि बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसके साथ ही किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेने के बाद ही रत्न धारण करना चाहिए। जानिए कि रत्न धारण करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
1 of 9
Gemstone - फोटो : pixabay
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। ये ग्रह समय-समय पर अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। इसी कारण ये प्रत्येक जातक की कुंडली में शुभ और अशुभ स्थिति व योग का निर्माण करते हैं। ग्रहों को अनुकूल बनाने और लाभ प्राप्त करने के लिए ज्योतिष की शाखा रत्नशास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया गया है। इसी का साथ इन रत्नों के उपरत्न धारण करके भी लाभ प्राप्त किया जाता है। रत्न बहुत ही प्रभाव शाली माने जाते हैं। इन्हें धारण करने से न केवल व्यक्ति के जीवन से संबंधित ग्रह की अशुभता के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होती है बल्कि जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन भी आते हैं। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है लेकिन रत्न धारण करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही जरुरी होता है। यदि इन बातों और नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो आपको रत्न का उचित लाभ नहीं मिल पाता है साथ ही फायदा होने के स्थान पर नुकसान भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि रत्न धारण करते समय किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 9
Gemstone - फोटो : pixabay
रत्न धारण करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
यदि आपका कोई ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है या फिर आप जीवन में तरक्की, सफलता की कामना से रत्न धारण करना चाहते हैं तो किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेकर ही धारण करें। हर रत्न हर राशि के जातक को अनुकूल प्रभाव नहीं दिखाता है। यदि आप अपनी राशि या ग्रह के अनुसार रत्न धारण नहीं करते हैं तो इससे आपको फायदे के स्थान पर प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
रत्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
रत्न धारण करने का समय और दिन
वैसे रत्न धारण करने के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक का समय उत्तम माना जाता है। लेकिन यदि आपको कोई रत्न धारण करना है तो किसी माह के शुक्ल पक्ष में शुभ मुहूर्त में ही धारण करें। इसके साथ ही रत्न खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक रत्न को पहनने के लिए दिन भी निर्धारित होते हैं। उसी के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। जैसे माणिक्य रत्न रविवार को, मोती रत्न सोमवार को, पुखराज रत्न गुरुवार को, मूंगा रत्न मंगलवार को, पन्ना रत्न बुधवार को, नीलम, गोमेद व लहसुनिया रत्न शनिवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है।

4 of 9
Gemstone - फोटो : pixabay
रत्न धारण करने की धातु
जब कोई भी रत्न धारण किया जाता है। तो उसे किसी न किसी धातु में जड़वाकर अंगूठी या फिर लॉकेट के रुप में पहनते हैं। यदि रत्न का भरपूर लाभ लेना चाहते हैं तो उसे संबंधित धातु में ही जड़वाकर पहनना चाहिए। जैसे मोती को चांदी धातु में तो वहीं पुखराज को सोने में धारण करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 9
Gemstone - फोटो : pixabay
एक से अधिक रत्न धारण करना
यदि आपने एक से अधिक रत्न धारण किए हुए हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि वे रत्न परस्पर शत्रु भाव की राशि के नहीं होने चाहिए। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके जीवन की समस्याएं दूर होने के बजाए बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Gemstone - फोटो : pinterest
रत्न के वजन का रखें खास ध्यान
यदि रत्न खरीदते समय उसके वजन का ध्यान न रखा जाए तो आपको कोई फायदा नहीं होता है इसलिए रत्न खरीदते समय इस बात का ध्यान रखे कि रत्न कभी भी पौन रत्ती का नहीं खरीदना चाहिए। हमेशा सवा या इससे ऊपर के वजन का ही रत्न खरीदना सही रहता है। आप अपने रत्न के अनुसार ज्योतिष से सलाह लेकर सवा चार रत्ती, सवा पांच रत्ती, सवा नौ रत्ती आदि का रत्न धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Gemstone - फोटो : pinterest
रत्न को ऐसे करें धारण
यदि आपको कोई रत्न धारण करना है तो उसे पूजा करके और अपने इष्ट के चरणों से स्पर्श करवाकर ही धारण करना चाहिए। सबसे पहले रत्न की अंगूठी या लॉकेट को दूध में डालकर शुद्ध करें इसके बाद उसे जल से धोकर धारण करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रत्न को ऐसे ही दूध में डालकर रातभर के नहीं छोड़ना चाहिए। इससे रत्न दूध सोख सकता है जिसके कारण उसमें अशुद्धि आने की संभावना रहती है।

8 of 9
Gemstone - फोटो : pinterest
रत्न खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान
यदि आप कोई भी रत्न खरीदने जा रहे हैं तो उसे भलिभांति जांचना बहुत आवश्यक होता है। रत्न खरीदते समय ही देख लें कि कहीं से चटका हुआ या फिर दागदार रत्न नहीं होना चाहिए। ऐसा रत्न धारण करने से से कोई लाभ प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन

9 of 9
राशि रत्न - फोटो : social media
ऐसे जांचे रत्न की अनुकूलता
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि रत्न आपके लिए फायदेमंद होगा या नहीं या फिर उसका क्या प्रभाव होगा, अनुकूल या प्रतिकूल, तो उसे किसी भी धातु में जड़वाने से पहले पूजन करने के पश्चात किसी रेशमी कपड़े में लपेटकर अपनी बांह में कुछ दिना बांध सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें