फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips for marriage : इस आसान उपाय को करते ही हो जाती है चट मंगनी पट ब्याह

Sun, 24 Feb 2019 03:21 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Astro Tips for marriage
विज्ञापन

यदि तमाम कोशिशों के बावजूद शादी की बात नहीं बन पा रही है और उसमें लगतार बाधाएं आ रही हैं, तो आप ज्योतिष के आसान उपाय करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में बताए गए सनातनी उपायों को करने से विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और जल्द विवाह संपन्न होता है।

विज्ञापन

Astro Tips for marriage
1.
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सोमवार या गुरुवार के दिन अनार की कलम से बेल के पत्ते पर ''ॐ नमः शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही साथ एक माला ''ॐ नमः शिवाय'' मंत्र जप करें। भक्ति भाव से 21 सोमवार या गुरुवार को इस उपाय को करने पर विवाह के योग बन जाते हैं।

Astro Tips for marriage
2.
यदि आपकी शादी की उम्र हो गई है और तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन रही है तो शीघ्र विवाह के लिए प्रतिदिन स्नान-ध्यान के पश्चात् पार्वती चालीसा का पाठ करें। साथ ही साथ प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

Astro Tips for marriage
3.
यदि किसी व्यक्ति की तमाम कोशिशों की एक अच्छी जीवनसंगिनी की तलाश खत्म हो पा रही है तो इस मंत्र का जाप करें — 
''पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्। तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥''
इस मंत्र के नियमित जप से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती हैं और सुयोग्य जीवनसंगिनी का सपना पूरा होता है। 

Astro Tips for marriage
4.
शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीले रंग का वस्त्र धारण करें। केले के पेड़ की जड़ को बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें।
विज्ञापन

Astro Tips for marriage
5.
यदि विवाह में ज्यादा बाधाएं आ रही हैं तो भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और प्रत्येक गुरुवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें