फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 और 3 मार्च को देश के नामी ज्योतिषी बताएंगे आपका भविष्य, मुफ्त में जानिए कब चमकेगा भाग्य

Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ
विज्ञापन

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ की चौथी कड़ी में दो और तीन मार्च को देहरादून में एक बार फिर भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के देश भर के जाने-माने  विशेषज्ञ जुटेंगे।

विज्ञापन


ख्याति प्राप्त ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, रत्न शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, पादरेखा विशेषज्ञ, वास्तुविद और भविष्य बताने वाली विभिन्न विधाओं के विद्वान लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान बताएंगे।

ग्रहों की चाल, राशि के दोष और भी बहुत से ऐसे सवाल आपको जीवन में अक्सर परेशान करते हैं। आपके जीवन से जुडे़ इन्हीं सब सवालों के जवाब लेकर आ रहा है अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ।

विज्ञापन

महाकुंभ में देश के 150 से अधिक जाने-माने ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, रत्न शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्घतियों के विशेषज्ञ दून में जुटेंगे। पिछले तीन वर्षों में ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे महाकुंभ में आने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से आप निशुल्क परामर्श ले सकते हैं।

इस दौरान महाकुंभ में देशभर से आए ज्योतिष/वास्तुविद टैरो कार्ड जैसी भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्घतियों को लेकर चर्चा और विमर्श भी किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन दो मार्च को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, क्लेमेंटाउन के सभागार में उद्घाटन सत्र होगा और इसके बाद पूरे दिन भविष्य जानने वाली भिन्न-भिन्न प्रकार की विधाओं पर संवाद सत्र चलेंगे।

 

दूसरे दिन तीन मार्च का पूरा दिन महाकुंभ आम लोगों के लिए खुला रहेगा। ग्राफिक एरा विवि परिसर में लोग ज्योतिषियों से मुलाकात कर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। इसके लिए मौका पहले आओ-पहले आओ आधार पर मिलेगा। इसी दिन शाम सात बजे से ग्राफिक एरा विवि परिसर में ही ज्योतिषियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

पिछले तीन वर्षों के ज्योतिष महाकुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को विभिन्न  सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ क्यों ?
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए मंच तैयार करना है, जहां वे मिलें-जुलें और ज्योतिष/वास्तु एवं भाग्य जानने वाली अन्य विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र मे कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना आयोजन की मूल भावना है।


पहले आओ पहले पाओ
 निशुल्क ज्योतिष परामर्श का मौका पहले और पहले पाओ आधार पर ही मिलेगा।  

सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का होगा जमावड़ा
ज्योतिष महाकुंभ में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिषीगण आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए पढ़ते रहिए- हिंदी दैनिक अमर उजाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें