मेष राशि
यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो उन्हें सोने के आभूषण, लाल रंग के कपड़े या इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही उन्हें मूंगे के गहने जैसे अंगूठी और नेकलेस भी दे सकते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और दांपत्य जीवन के कारक मंगल हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि वृषभ तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी या फिर अन्य कपड़े और लाल रंग के गहने भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और दांपत्य जीवन के कारक ग्रह मंगल हैं। ऐसे में पत्नी को पीले रंग के कपड़े, सोने के आभूषण, धार्मिक वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई भी दे सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी कर्क राशि की हैं तो उन्हें चांदी या मोती से संबंधित कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सिंह राशि की महिलाओं को जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे से बनी कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी राजकुमार बुध माने जाते हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि कन्या है, तो उनको हरे रंग के कपड़े, कोई सजावटी चीज या हरे रंग की चूड़ियां गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि की पत्नी को गुलाबी या बादामी रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी रत्नों का हार भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के वस्त्र या कोई भी पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का प्रिय रंग काला माना गया है। लेकिन करवा चौथ के दिन काले रंग का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता इसलिए, इस दिन आप अपनी पत्नी को मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के भी स्वामी भी शनि हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को मैरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।