फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: इन राशियों के लिए शुभ है करवा चौथ का दिन, अचानक से चमक सकती है किस्मत

Thu, 13 Oct 2022 12:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2022 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का करवा चौथ बेहद खास है, क्योंकि आज शाम रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
इन राशियों के लिए शुभ है करवा चौथ का दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2022 Lucky Zodiac Signs: आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद खास माना जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। दिन भर व्रत रहने के बाद सुहागिनें रात में पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का करवा चौथ बेहद खास है, क्योंकि आज शाम रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं करवा चौथ का दिन किन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा... 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- Happy Karwa Chauth 2022: इस करवा चौथ अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, रिश्तों में घुलेगी मिठास

वृष राशि 
वृष राशि वालों के लिए ये करवा चौथ काफी शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों के सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। धन का लाभ होगा और कर्ज में फंसा रुपया भी वापस मिल सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ते का एहसास हो सकता है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:-  Karwa Chauth 2022: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के करियर में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए कर्क राशि वालों के पास बहुत ही शुभ समय है। पार्टनर के साथ चल रही अनबन भी खत्म हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:- Karwa Chauth Vrat 2022: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता

सिंह राशि 
सिंह राशि वाले लोगों को करियर से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ लंबे समय से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। संतान पक्ष से भी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट, होते हैं अशुभ

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये करवा चौथ काफी शुभ है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आप पार्टनर के साथ यादगार और खुशनुमा पलों का आनंद लेंगे। 

यह भी पढ़ें:-  Karwa Chauth: करवा चौथ पूजा के मंत्र और आरती, इनसे बढ़ता है सौभाग्य और दांपत्य जीवन में बनी रहती हैं खुशियां

मीन राशि
मीन राशि वालों के करियर में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ मिलकर किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, दांपत्य जीवन के लिए है शुभ 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर ज्योतिष मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें