कालाष्टमी का महत्व
ऐसा माना जाता है कि भैरव अष्टमी के दिन जो भक्त पूरे विधि विधान से भैरव बाबा का स्मरण करते हैं उन्हें उनके पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता के अनुसार अष्टमी को भगवान शिव और भैरव बाबा की पूजा करने से अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख और सफलता भी मिलती है। यह भी माना जाता है कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से सभी 'राहु' और 'शनि' दोषों को समाप्त किया जा सकता है।
कालाष्टमी की पूजन विधि
- जो जातक कालाष्टमी के दिन व्रत रख रहें हैं उन्हें ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
- घर के पूजास्थल में गंगाजल से छिड़काव करके कालभैरव का चित्र स्थापित करें।
- कालभैरव को गंगाजल से स्नान करने के बाद पुष्प अर्पित करें।
- भैरव बाबा का धूप, दीप से पूजन करें।
- भोग स्वरूप उन्हें नारियल, इमरती, पान, आदि चढ़ाएं।
- पूजा के दौरान भैरव चालीसा और मंत्रों का पाठ करें।
- पूजा के अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित कर व्रत का पारण करें।