फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय माना जाता है कारगर

Sat, 11 Dec 2021 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Jyotish Upay: आप रोजमर्रा के जीवन में तेल का प्रयोग भी करते हैं फिर चाहे वह खाने के लिए हो या शरीर और बालों में लगाने के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तेल से जुड़े ज्योतिषीय उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
विज्ञापन
तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jyotish Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न केवल ग्रह दशा बल्कि आपसे जुड़ी हर वस्तु का अपना महत्व है। आपके आसपास जुड़ी हर वस्तु आप पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। आप रोजमर्रा के जीवन में तेल का प्रयोग भी करते हैं फिर चाहे वह खाने के लिए हो या शरीर और बालों में लगाने के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तेल से जुड़े ज्योतिषीय उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि तेल का संबंध शनिग्रह से माना जाता है तो आइए जानते हैं तेल के टोटके और उसके प्रयोग के बारे में।

विज्ञापन

तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सरसों के तेल का उपाय
शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उस तेल में अपनी छाया देखकर उसे शाम के समय शनि मंदिर में रखकर अपने घर आ जाएं। यदि आप पर शनि दोष है तो इस उपाय के प्रभाव से आपके ऊपर शनि की कृपा बनी रहेगी और शनिदोष से मुक्ति मिलेगी।

तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
तिल के तेल का उपाय
यदि आप बहुत लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो 41 दिन तक लगातार तिल के तेल का दीप पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी बीमारी में लाभ मिलेगा। इसके अलावा अपनी मनोकामन कि पूर्ति के लिए भी आप पीपल के पेड़ के नीचे दीया जल सकते हैं। 

 

तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst
चमेली के तेल का उपाय
चमेली का तेल हनुमान जी को बहुत प्रिय है। इसलिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पण करें। ध्यान रखें चमेली की तेल का दीपक नहीं जलाना बल्कि तेल उनके शरीर पर लगाना चाहिए। इस प्रकार विधि विधान से हनुमान जी का पूजन करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : getty images
शारीरिक कष्ट होंगे दूर 
यदि आप लंबे समय से शारीरिक कष्ट से जूझ रहें हैं तो शनिवार के दिन सवा किलो आलू और सवा किलो बैंगन लेकर उसकी सब्जी सरसों के तेल में बनाएं। और साथ ही सवा किलो आटे की पूड़ी भी सरसों के तेल में बनाएं। और यह भोजन गरीब, जरूरतमंद या दिव्यंगों को कर दें। यह उपाय लगातार पांच शनिवार तक करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

 
विज्ञापन

तेल के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दुर्भाग्य दूर करने का उपाय
यदि आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आपके बने बनाए कार्य पूरे नहीं हो रहे हैं तो आप शनिवार के दिन सरसों के तेल में गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से सात पुए बनाएं। फिर एक पत्तल में सात मदार के फूल, सिंदूर, सरसों के तेल का आटे का दीपक, आदि सभी सामान लेकर शनिवार की ही रात में किसी चौराहे अथवा किसी सूनसान स्थान पर रख दें और कहें- 'हे मेरे दुर्भाग्य, मैं तुझे यहीं छोड़े रहा/रही  हूं, कृपया  अब मेरा पीछा कभी मत करना।' इस बात का ध्यान रखें कि सामान रखने के बाद पीछे मुड़कर कभी न देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें