लगातार तीसरे साल अमर उजाला देहरादून में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी देश के जाने माने ज्योतिषी इस महाकुंभ में शिकरत करेंगे।
जो लोग देहरादून से बाहर रहते हैं, वह फेसबुक पर लाइव ज्योतिषियों से अपने सवाल पूछ सकते हैं। 31 मार्च 2018 से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में समय-समय पर ज्योतिषी आपसे लाइव जुड़ेंगे।
ज्योतिषियों से अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए आप देहरादून अमर उजाला के फेसबुक पेज goo.gl/iZqFHm पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप देहरादून अमर उजाला के फेसबुक पेज को लाइक करेंगे तो आपको खुद ही ज्योतिषियों के लाइव सेशन का नोटिफिकेशन मैसेज फेसबुक पर आ जाएगा।
शनिवार सुबह 10 बजे महामहिम राज्यपाल केके पाल दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद ज्योतिषियों के बीच संवाद होगा। इस संवाद का मकसद ज्योतिष के जरिए लोगों की परेशानियों का हल खोजना है। इसमें बीमारी से लेकर अन्य तरीके की परेशानियों शामिल हैं।
आमजन भी संवाद सत्र में भाग ले सकते हैं, जिन्हें आप टीवी पर देखते हैं, या जिनके बारे में समाचार पत्र के माध्यम से पढ़ते हैं वो आपके सामने होंगे। इसके अगले दिन इन्हीं ज्योतिषियों से आपको निशुल्क मिलने का मौका मिलेगा। उस समय आप अपनी जन्मतिथि, जन्मस्थान और कुंडली, हथेली दिखाकर ज्योतिषियों से अपना भविष्य जान सकेंगे।
पं. सतीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान से नवाजा जाएगा
ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा
- फोटो : amarujala
ग्राफिक एरा विवि के सभागार में 31 मार्च को ज्योतिष महाकुंभ के दौरान ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी डॉ. केएन राव को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यदि वे नहीं आ सके तो यह सम्मान उनके प्रतिनिधि प्राप्त करेंगे।
वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए जयपुर के प्रख्यात वास्तुविद पं. सतीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘खगोलशास्त्र और पौराणिक अवधारणाएं’ का विमोचन भी होगा। इसके बाद महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच ग्राफिक एरा सभागार में संवाद भी होंगे। इनमें कई तरह टिप्स दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आमजन को पहले आओ-पहले पाओ आधार पर स्थान मिलेगा।
इसके अगले दिन एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से चार बजे शाम तक आम लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। यह कार्यक्रम भी ग्राफिक एरा कैंपस में ही होगा। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे।
आयोजन के सहयोगी
इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ, रियो रिजॉर्ट, होटल पर्ल ग्रैंड, होटल वायसराय इन हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका और गुरु कृपा ज्योतिष धाम देहरादून पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।
ज्योतिषियों का होगा सम्मान
पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
वास्तुदोष जानने के लिए घर या दुकान का नक्शा लेकर आएं
एक अप्रैल को ज्योतिष महाकुंभ में वास्तुदोष से संबंधित प्रश्न लेकर आने वाले लोग अपने घर या दुकान का नक्शा जरूर लेकर आए। नक्शा देखकर ही वास्तु विशेषज्ञ आपकी समस्या का निवारण कर सकेंगे।