फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20 Astrology Predictions: भारत या पाकिस्तान किसकी होगी जीत? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

सार

  • IND vs PAK T20 Astrology Predictions: भारत-पाक क्रिकेट के टी-20 विश्वकप मैच के महामुकाबले की शुरूआत कुछ घंटे बाद होनी है, खेल प्रेमी ही नहीं पूरी दुनिया का ध्यान इस मैच की तरफ लगा हुआ है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IND vs PAK T20 Astrology Predictions: भारत-पाक क्रिकेट के टी-20 विश्वकप मैच के महामुकाबले की शुरूआत कुछ घंटे बाद होनी है, खेल प्रेमी ही नहीं पूरी दुनिया का ध्यान इस मैच की तरफ लगा हुआ है। इस मैच में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भी टीम पहले बैटिंग करेगी वह ज्यादा मजबूत रह सकती है क्योंकि मैच के प्रारंभ के समय भारतीय समयनुसार सायंकाल 7 बजकर 30 मिनट पर वृषभ लग्न उदित हो रही है लग्न के स्वामी शुक्र सातवें भाव पर वृश्चिक राशि में स्थित होकर लग्न को पूर्ण बल प्रदान कर रहें हैं, साथ ही छठे भाव पर सूर्य और मंगल स्थित हैं, मंगल और शुक्र का स्थान परिवर्तन योग बन रहा है इस तरह से शुक्र को बल मिल रहा है। चूंकि मंगल ही नवांश का लग्नाधिपति है, इसलिए नवांश चक्र के अनुसार भी मैच के प्रारंभ में स्थितियां काफी मजबूत हैं, अर्थात जो टीम पहले बैटिंग करेगी उसकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। 
विज्ञापन


इस मैच की अंतिम पारी की बात करें, जिसे दूसरा पड़ाव कहते हैं, जो 2 घंटे के बाद प्रारम्भ होता है। अर्थात् दूसरी पारी तकरीबन रात 9:30 बजे भारतीय समयनुसार के आसपास प्रारंभ होगा। तदनुसार मिथन लग्न में प्रारंभ होगा। इस मिथुन लग्न के चक्र मे राहु और चन्द्रमा की युति बारहवें भाव पर बन रही हैं जोकि खिलाड़ियों के मजबूत मनोबल के लिए अच्छी स्थिति का संकेत नहीं है, यद्दपि बुध स्वग्रही चौथे भाव पर लग्न की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं किन्तु लग्न पर कोई मजबूत ग्रह की दृष्टि नहीं है, यहां पर भी में मंगल और शुक्र का स्थान परिवर्तन पाँचवे और छठे भाव के मध्य हो रहा है, ऐसी स्थिति में दूसरी इनिंग का मैच कठिन होगा। यानी अंतिम में जो टीम बैटिंग करेगी उसको ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा।

कप्तान के ग्रहों का पड़ेगा बड़ा प्रभाव 
नाम राशि के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली की वृषभ राशि है और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की भी वृषभ राशि है, किंतु यह अपने नाम के आगे मोहम्मद लिखते हैं इसलिए यह सिंह राशि से प्रभावित माने जायेंगे।
विज्ञापन


वृषभ राशि में आज का गोचर काफी मजबूत है राशि स्वामी शुक्र लग्न को देख रहें हैं और वह मंगल के घर में विराजमान हैं यह अच्छी स्थिति है मैच जीतने के लिए विराट कोहली पूरा जोर लगायेंगे किंतु राशि में स्थित उच्च के चन्द्रमा राहु के साथ इनके अतिउत्साह और सही समय पर गलत निर्णय करा सकते हैं, इसलिए विराट कोहली को बहुत धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

दूसरी ओर मोहम्मद बाबर आजम की सिंह राशि के स्वामी सूर्य राशि से तीसरे स्थान पर नीच राशि में स्थित हैं जो उनके पराक्रम और प्रदर्शन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, दसम भाव में राहु चन्द्रमा की युति उनकी खिलाड़ियों के साथ सही तालमेल की कमी दर्शाता है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर मैच में भारतीय कप्तान की ग्रहस्थिति काफी मजबूत है, और यह उन्हें मैच जिताने में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें