जीवन में मान-सम्मान, उच्च पद आखिर कौन नहीं चाहता है। लेकिन क्या सभी को यह मिल पाता है? इस सवाल का जवाब है- नहीं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर हम इस प्रश्न के मूल पर जाएं तो पता चलता है कि जीवन में प्राप्त होने वाला मान-सम्मान और राजसी जीवन का संबंध सूर्य ग्रह से है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली सूर्य शुभ हो तो उस व्यक्ति को सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।