शनि भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं। शनि बहुत ही क्रूर द्दष्टि रखते हैं। शनि की अशुभ पड़ने मात्र से ही व्यक्ति की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। आइए जानते हैं शनि की जन्म कथा और उनका व्यहार इतना क्रूर क्यों है।
पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य का विवाह प्रजापति दक्ष की कन्या संज्ञाा से हुआ। संज्ञा और सूर्य से यम, मनु और यमुना पैदा हुए। सूर्य के तेज से ज्यादा दिनों तक संज्ञा सूर्य संग रह नहीं सकी और उन्होंने कुछ समय बाद संज्ञा ने अपनी छाया को सूर्य की सेवा में छोड़कर चली गईं। कुछ दिनों के बाद छाया से शनि देव का जन्म हुआ।
जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ घर में रहते हैं उन व्यक्तियों का उनके जीवन में तरक्की और ढे़र सारी खुशियां मिलती हैं वहीं जिन जातकों की कुंडली में शनि अशुभ होते हैं उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करन पड़ता है।
- शनि पूजा विधि
- शनि को सरसों या तिल के तेल से अभिषेक करें।
- शनि मंत्र बोलते हुए शनिदेव की पूजा करें।
- हनुमानजी की पूजा से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
- शनिदेव की कृपा पाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं से उनकी पूजा जरूर करना चाहिए। तिल, उड़द, काली मिर्च, सरसों का तेल, लौंग, काला नमक और काले रंग का कपड़ा उनको प्रिय होती हैं।
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र बोलते हुए शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
- शनिवार के दिन मंदिर जाकर उनकी प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद जरूर लें।
24 जनवरी को होने वाले शनि परिवर्तन से आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा असर, जानिए यहां
शनि गोचर 2020 | वृषभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती, नौकरी, बिजनेस और सेहत पर असर
शनि गोचर 2020 | मिथुन राशि वालों के लिए साढ़ेसाती, नौकरी, बिजनेस और सेहत पर असर
Saturn Transit 2020 | वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर, जानें सबकुछ
Saturn Transit 2020 | धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर, जानें सबकुछ
Saturn Transit 2020 | मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर, जानें सबकुछ
24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन: कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर
24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन: मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर