इस वर्ष आपके लिए कुल मिलाकर सुखद रहेगा। समय-समय पर भाग्य का सहयोग मिलते रहने से आपका उत्साह बना रहेगा, कार्य में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में चली आ रही उथल-पुथल में कमी आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आर्थिक मामलों में भी इस साल अनुकूलता बनी रहेगी, आय के साधन बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ वृद्घि के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। वर्ष का उत्तरार्द्घ इस मामले में ज्यादा अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थिति सुधरेगी।
धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक मामलों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षण कार्य, पुरातत्व विभाग, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।