फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 25सितम्बर, मेहनत के बाद सफलता मिलेगी

Wed, 25 Sep 2013 09:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। पुरानी समस्याओं के साथ कुछ नई समस्याएं भी सिर उठाएंगे जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि उतावालेपन और तनाव से बचें। धैर्य रखने पर परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करना बंद करें, विश्वासपात्रों के व्यवहार से निराशा होगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष सामान्य रहेगा। लाभ और आर्थिक उन्नति के लिए काफी परिश्रम करना होगा। हलांकि अदालती मामलों में भाग्य सहायक रहेगा। जीत आपकी हो सकती है।

व्यवसायियों को कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन नौकरी करने वालों को प्रमोशन में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना होगा।
विज्ञापन


परीक्षाओं श्रमानुसार सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पैरा मेड़िकल, केमिस्ट, हवाई सेवा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें