फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 27 सितम्बर, संचित धन में वृद्घि होगी

Fri, 27 Sep 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष सामान्य रूप से आपके लिए अनुकूल रहेगा। बीते वर्ष की कई समस्याओं एवं निराशा से मुक्ति मिलेगी। अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर पाएंगे जिससे आपका उत्साह और आत्मबल बढ़ेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रयास सफल होंगे। संचित धन बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी एवं इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, विदेश सेवा, पुलिस, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें