फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 19 फरवरी, संघर्षपूर्ण रहेगा साल 2013

Mon, 18 Feb 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिस्थितियों को गहराई से समझने की कोशिश करें। किसी मुद्दे को हल्के में लेना आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि जिन लोगों का जन्मदिन 19 फरवरी को है उन्हें इस साल कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं से घबराने की बजाय धैर्य से काम लेंगे तो चुनौतियों का सामना करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


अपने उद्देश्य में सफलता पाने के लिए धैर्य पूर्वक प्रयास करते रहना होगा। सगे-संबंधियों से मनमुटाव एवं सहयोग में कमी आने की संभावना है। सलाह है कि किसी से अधिक अपेक्षा न रखें। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। लेकिन खर्च बढ़ेगा इससे बचत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिश्रम करने पर नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में वर्ष के उत्तरार्द्ध में धन लाभ बढ़ेगा।

न्यायिक मामलों में यह वर्ष अच्छा रहेगा। परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, गुप्तचर विभाग, फिल्म व्यवसाय, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें