फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 18 फरवरी, पूर्व में किये मेहनत का फल मिलेगा

Mon, 18 Feb 2013 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 आपको परिश्रम का मीठा फल प्रदान करने वाला है। इस वर्ष पूर्व में किये गये श्रम का प्रतिफल मिल सकता है। मानसिक तनाव और चिंता में कमी आएगी। जितना प्रयास करेंगे भाग्य उससे बढ़कर आपके फल प्रदान करेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि जिनका जन्मदिन 18 फरवरी है उनका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। पिता से सहयोग एवं लाभ की प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन के लिए जो लोग पिछले साल से प्रयास कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष सफलता मिल सकती है। व्यवसायियों के लिए यह साल लाभप्रद रहेगा। कारोबार में विस्तार के लिए प्रयास करें तो इसमें भी कामयाबी मिल सकती है।

आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भूमि एवं भवन खरीदने की योजना सफल होगी। पारिवारिक मामलों में छोटी मोटी परेशानी लगी रह सकती है। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, वकालत, पुलिस, खेल, खनन, पशुचिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वालें के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें