फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह का राशिफल

Mon, 03 Jun 2013 09:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहेगा, इन्हें उन्नति के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आर्थिक आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कन्या राशि वाले अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। मीन राशि वालों को उनकी सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना है-
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते आप काफी सक्रिय रहेंगे। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है, नए लोगों से भी जान-पहचान होगी। किसी पुराने रिश्ते में दूरियां आ सकती है। परिवार और दोस्तों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। तनाव बढ़ेगा। यात्रा का योग है।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)यह हफ्ता व्यस्ता भरा रहेगा, जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। योजना बनाकर काम करें अन्यथा कोई भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते मानसिक उलझन बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)इस हफ्ते कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे, मौके का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। कुछ नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यस्तता और काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ाएगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता अनुकूल प्रतीत होगा। उन्नति के कई अच्छे अवसर सामने आएंगे। मेहनत और लगन से प्रयास करने पर अवसर का लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम और लापरवाही से बचें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) हफ्ता कुलमिलाकर उत्साहवर्धक रहेगा। प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। विवाहित लोगों के आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। किसी कानूनी मामले को लेकर उलझ में रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, व्यय पर नियंत्रण रखने में कामयाबी मिलेगी।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। काम का दबाव बना रहेगा, चुनौतियों का स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंद की सहायता करेंगे।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी। उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। आर्थिक निवेश करने की सोच सकते हैं, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) इस हफ्ते कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार पर ध्यान नहीं देने के कारण जीवनसाथी की नाराजगी सहनी पड़ेगी। सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकती है।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। मानसिक उथल-पुथल में कमी आने से राहम महसूस करेंगे। नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा में रूचि लेंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)अपने उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों एवं घर में परिजनों से संपर्क बनाए रखें अन्यथा खुद को अकेला पाएंगे।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा। लोगों की सहायता के लिए आगे आएंगे। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें