फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 2 जून, बाधाओं के बाद कार्य में सफलता मिलेगी

Sat, 01 Jun 2013 05:24 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष संघर्षपूर्ण रह सकता है। बाधाओं के बाद कार्य में सफलता मिलेगी इसलिए धैर्य पूर्वक अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहें। वैसे आजीविका की दृष्टि से साल सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। पूर्व में किए गये श्रम का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आर्थिक लाभ के नए-नए स्रोत बनते रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी नए कार्य का विचार बनेगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के प्रति अपने व्यवहार में नम्रता लाएं सामाजिक मान-सम्मान में वृद्घि होगी।

छात्रों के लिए वर्ष सुखद रहेगा, सफलता से प्रसन्न होंगे। इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षण, गुप्तचर एवं पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष अनुकूल है। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें