फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः सितारे इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

Mon, 08 Jul 2013 07:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते की शुरूआत में ही शनि अपनी चाल बदल रहा है। शनि इन दिनों तुला राशि में है। तुला राशि वालों के लिए सलाह है कि आर्थिक निवेश के मामले में समझदारी से काम लें। वृष राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा। सिंह राशि वालों का मनोबल बढ़ेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते उर्जावान और सक्रिय रहेंगे। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में समरसता रहेगी, लोगों से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)भाग्य सहायक रहेगा। कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहिए। कुशल प्रबंधन क्षमता से सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार एवं अपने लिए भी समय निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते यात्रा का योग बन रहा है। सगे-संबंधियों से रिश्ते मजबूत होंगे। आवश्यक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की अपेक्षा व्यक्तिगत जीवन के मामले प्रभावी रहेंगे। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवहार एवं कार्य की प्रशंसा होगी। घर की जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। किसी करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखें आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। चतुराई और कूटनीति से काम लें। पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)तनाव और चिंता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। पारिवारिक विषयों को कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों पर हावी नहीं होने दें अन्यथा परेशानी होगी। महत्वपूर्ण विषयों पर समझदारी एवं सावधानी से निर्णय लें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)जोखिम से बचें। धन का निवेश करने से पहले कागजातों को अच्छी तरह पढ़ लें, पारंपरिक निवेश करना अधिक फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। संबंधियों से मन मुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)किसी से कोई वायदा करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। पुरानी समस्याएं अभी पूरी तरह सुलझी नहीं हैं, इन पर निगाह बनाए रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा। वाद-विवादों से दूर रहें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)अपने व्यवहार में लचीलापन रखें और सजग रहें। साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। दूसरों के लिए कुछ करने की सोच सकते हैं। इस हफ्ते लापरवाही और जोखिम से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)इस हफ्ते सक्रिय और उर्जावान रहेंगे। आपके सहयोगात्मक व्यवहार के कारण नए रिश्ते बनेंगे। लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। शेयर अथवा किसी अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। खरीदारी में धन खर्च करेंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)यह हफ्ता कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ सकता है। आर्थिक विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)इस हफ्ते आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। मौज-मस्ती के बीच कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों पर भी ध्यान दें। पारिवारिक एवं धन संबंधी मामलों में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लापरवाही से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें