फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 7 जुलाई, प्रमोशन अथवा स्थानांतरण हो सकता है

Sat, 06 Jul 2013 04:05 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 7 जुलाई को है उनके लिए यह वर्ष उन्नति प्रदायक रहेगा। विकास कार्यों में प्रगति होगी। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य बनेंगे और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।
विज्ञापन


आर्थिक पक्ष मजबूत होगा जिससे रहन-सहन का ऊंचा होगा। आधुनिक सुख-सुविधा के साधनों में वृद्घि होगी। विरोधियों का पक्ष इस साल कमज़ोर रहेगा। अदालती मामलों में निर्णय आपके पक्ष में होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा।

छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान, खोज कार्य, विदेश सेवा, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें