इस हफ्ते मिथुन राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ेगा। मकर राशि वालों का भाग्य साथ देगा जिससे हर क्षेत्र में इन्हें कामयाबी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को यह सप्ताह भविष्य के लिए अनुकूल संकेत देगा। कन्या राशि वाले वाणी से लाभ प्राप्त करेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं।
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते काम का दबाव बढ़ेगा। व्यस्तता में समय बितेगा। सलाह है कि सेहत के साथ समझौता न करें। ईश्वर के प्रति श्रद्घा विश्वास बनाए रखिए। तनाव में कमी आएगी। पदोन्नति हो सकती है।
वृष (22 अप्रैल -20 मई)सलाह है कि व्यवहारिकता से काम लें। भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति अधिक आकर्षण से बचें। जीवन दर्शन में संतुलन जरूरी है। कुल मिलाकर सप्ताह उत्साहवर्धक रहेगा।
मिथुन (21 मई -20 जून)परिवार के लिए समय निकालिए और घरेलू काम पर भी ध्यान दीजिए। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। योजना बनाकर काम करेंगे तो व्यस्तता में भी आराम के लिए समय निकाल सकते हैं।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई)एक साथ परिवार और कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियों को निबटाना होगा। काम की दबाव के कारण तनाव बढ़ सकता है। सलाह है कि क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। सहयोग पाने के लिए नम्र बनने की जरूरत है।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)इस हफ्ते उत्साहित और उर्जावान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बौद्घिक क्षमता एवं लगनशीलता का लाभ मिलेगा। रिश्तों के साथ निजी स्वतंत्रता आपकी वरीयता में रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बात-चीत की बेहतरीन शैली जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगी।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)समझदारी से काम लें। आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में और कार्यक्षेत्र में सक्रियता से सफलता मिलेगी। व्यय बढ़ेगा। संभलकर खर्च करें।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)इस हफ्ते मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। काम के दबाव को कम करने के लिए सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। किसी चीज के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भविष्य में लाभ के संकेत प्राप्त होंगे।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आय के नए स्रोत की तलाश करेंगे। जीवन मूल्यों और सिद्घांत के साथ समझौता आपको पसंद नहीं होगा। पारिवारिक मुद्दों को लेकर परेशानी महसूस करेंगे। संयम से काम लें।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता आपके लिए सुखद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रयास के अनुरूप अच्छी सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इससे व्यस्तता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस हफ्ते सफलता का आधार परिश्रम है, आलस से बचें। लोगों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा। पारिवारिक सुख-शांति के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)बौद्घिक क्षमता बढ़ेगी। चतुराई से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। पारिवारिक एवं सामजिक क्षेत्र में रिश्ते सुधरेंगे। किसी विवाद को सुलझाने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है।