फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, सिंह राशि वाले रोमांटिक मूड में रहेंगे

Tue, 06 Aug 2013 10:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते बुध राशि परिवर्तन करके मिथुन से कर्क में पहुंच रहा है और सूर्य के साथ इसका संबंध बनेगा। ग्रहों की स्थिति बताती है आर्थिक एवं कारोबार की दृष्टि से मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा जबकि सिंह राशि वाले रोमांटिक रहेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) यह हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे, प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। मौके का फायदा उठाने के लिए जोखिम ले सकते हैं। निवेश की योजना बनेगी। पारिवारिक मुद्दों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें, परिणाम बाद में भी प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)यह हफ्ता आनंद पूर्वक बीतेगा। पुरानी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। भाग्य सहयोग करेगा, जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है, सफर पर जा सकते हैं। मीटिंग में भाग लेंगे, इंटरव्यूज का बुलावा आ सकता है।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)समस्याओं को सुलझनें में परिजनों से सहयोग मिलेगा। रिश्तों का महत्व समझेंगे और संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। ज्ञान प्राप्ति के प्रति रूझान बढ़ेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता मौज-मस्ती भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। नये संबंध बन सकते हैं। खर्च में वृद्घि होगी लेकिन आय बढ़ने से बजट संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। अधिकारियों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। किसी अति प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, खरीदारी कर सकते हैं। सगे-संबंधियों एवं मित्रों में आपका महत्व और सम्मान बढ़ेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)आपकी महत्वाकांक्षी बढ़ेगी, किसी बड़ी उपलब्धि की ओर ध्यान केन्द्रित होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। इसी कारण दूसरों से प्यार भी मिलेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)मनोबल एवं उत्साह में वृद्घि होगी। जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका बढ़िया प्रदर्शन, आपकी छवि को निखारेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मानसिक सुख-शांति की चाहत बढ़ेगी। रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मन में दबी भावनाओं को व्यक्त करेंगे।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता सुखद रहेगा। काम काज के साथ मनोविनोद में रूचि रहेगी। धन लाभ के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को सुलझाएंगे। कार्यक्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। कई विषयों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के मौके प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)इस हफ्ते वैचारिक उलझन में रहेंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर होंगे। सलाह है कि अति उत्साह और तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें, अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वरीयता के अनुसार काम का चुनाव करना आपके हित में रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें