जनवरी माह का अंतिम सप्ताह और फरवरी की शुरूआत मिथुन राशि वालों के लिए राहत भरा हो सकता है। आकस्मिक व्यय के कारण कन्या राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है। वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। अन्य राशियों के लिए इस हफ्ते सितारे क्या कह रहे हैं:
मेषः यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन नयी शुरूआत के लिए पुराने तरीकों एवं विचारों को बदलना होगा। अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। कार्य स्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। अधिकारियों से अच्छे संबंध रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
वृषः माह का अंतिम सप्ताह मिलाजुल रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। अपनी चाहतों को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
मिथुनः बीते सप्ताह की परेशानियों में कमी आएगी। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दूसरों को सुख पहुंचाने के लिए खुद को कष्ट में न डालें।
कर्कः यह हफ्ता भी बीते सप्ताह की तरह मिलाजुला रह सकता है। रचनात्मक विषयों में रूचि बढ़ेगी। अपनी खुशियों में परिजनों को शामिल करें। कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। निराशा से बचें और अपने को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
सिंहः पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आजीविका की दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में साझेदारों से परेशानी होगी।
कन्याःपरिस्थितियों में सुधार के नज़र आएंगे लेकिन अभी धैर्य से काम लेना होगा। बाधा आने के बावजूद अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखें। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आकस्मिक व्यय बढ़ेगा।
तुलाः अपने उद्देश्य को पहचानें और सही दिशा में प्रयास करें लाभ मिलेगा। काम का दबाव बढ़ेगा, थकान महसूस करेंगे। व्यवसायियों के लिए सप्ताह लाभप्रद रहेगा। परिजनों को लेकिर चिंता में वृद्घि होगी।
वृश्चिकःयह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। उत्साह एवं पराक्रम में वृद्घि होगी। कार्यों में अपेक्षित प्रगति से उत्साहित रहेंगे। मांगलिक उत्सवों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
धनुःबीते सप्ताह की अपेक्षा यह सप्ताह आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। अपनी कार्य शैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आय में वृद्घि के अवसर आएंगे। कार्य स्थल पर अनुकूल स्थिति बनी रहेगी।
मकरःकिसी महिला से स्नेह एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति सुधरेगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
कुंभःजीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव आएगा। धैर्य और समझदारी पूर्वक आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों एवं सहकर्मियों से तालमेल बनाने की कोशिश करें। संभव हो तो इस हफ्ते कोई नया काम शुरू न करें।
मीनःवाद-विवाद से दूर रहें। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आय के साधनों में वृद्घि होगी लेकिन किसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। नये काम की योजना बनाएंगे।