साल 2103 आपके लिए उपलब्धियों भरा रह सकता है। पं. विनोद त्यागी बताते हैं इस वर्ष आप जोश और उत्साह से भरे रहेगें लेकिन अधिक जोश नुकसानदेय हो सकता है। कामयाबी के लिए जरूरी है कि आप क्रोध पर नियंत्रण रखें और जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें। दबाव बनाने की कोशिश करेंगे तो मनमुटाव बढ़ सकता है।
परिवार में विवाह अथवा दूसरे शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। कैरियर की दृष्टि से साल 2013 अनुकूल रहेगा। इस वर्ष अपनी योजनाओं को साकार रूप देने में सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण हो सकता है। सरकारी ठेकेदारी अथवा सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में उत्तम धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी।
जमीन जायदाद खरीदने कोशिश में लगे हैं तो इस वर्ष आपको कामयाबी मिल सकती है। छात्रों को रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, तकनीकी क्षेत्र, बैंकिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।