सितारों की चाल बताती है कि इस हफ्ते वृष राशि के व्यक्ति रोमांटिक मूड में रहेंगे। कर्क राशि वालों का खर्च बढ़ेगा और तुला राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। मीन राशि वाले भविष्य की योजनाओं में उलझे रहेंगे।
मेष (22 मार्च 22 अप्रैल)यह हफ्ता आपके लिए लाभप्रद रहेगा। ग्रहों का अनुकूल सहयोग उन सभी क्षेत्रों में प्राप्त होगा जिनमें आप प्रयास करेंगे। मौके का लाभ उठाएं। पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। अपनी उपलब्धियों का खुद ही मूल्यांकन करें।
वृष (21 अप्रैल 20 मई)रोमांटिक मूड में रहेंगे। हंसी मजाक और मनोरंजन में रूचि रहेगी। पारिवारिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों की कलात्मकता में वृद्घि होगी, लाभ मिलेगा।
मिथुन (21 मई -20 जून)तनाव और उलझनों से निकलिए, परिस्थितियां आपके अनुकूल हो रही हैं। एक के बाद एक सफलता आपकी महत्वाकांक्षा को बढ़ेगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है।
कर्क (21 जून से 20 जुलाई)यह हफ्ता उथल-पुथल भरा रह सकता है। लोगों की अपेक्षाएं आपसे अधिक रहेंगी, इससे आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। आर्थिक एवं संपत्ति संबंधी मामलों में व्यस्त रहेंगे।
सिंह (21 जुलाई से 20 अगस्त)कुल मिलाकर यह हफ्ता सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जीवन में ऊंचाईयों को छूने की चाहत बढ़ेगी, प्रयास करने पर काफी हद तक सफल भी हो सकते हैं। प्रसन्न रहने के कई कारण प्राप्त होंगे।
कन्या (21 अगस्त से 21 सितंबर)परिवार एवं कार्य क्षेत्र दोनों के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। भविष्य को लेकर आपकी उम्मीद बंधेंगी। किसी नयी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लाभ बढ़ेगा।
तुला (22 सितंबर- 23 अक्तूबर)सेहत के प्रति आपको गंभीर रहना होगा। खान-पान एवं आराम का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। सामान्य दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक (24 अक्तूबर से 22 नवंबर)मानसिक शांति की चाहत बढ़ेगी। धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा। मंदिर एवं तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। काम के व्यस्तता के बीच अपने लिए समय चाहेंगे।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)कलात्मक एवं रचनात्मक ज्ञान का विकास होगा। बच्चों के लिए काम के प्रति रूचि बनेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा। अपने हक की रक्षा करने में असमर्थ रहेंगे।
मकर (21 दिसंबर -20 जनवरी)परिश्रम करना होगा, लेकिन इसका परिणाम अच्छा मिलेगा इसलिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक विषयों को लेकर सोच-विचार में उलझे रहेंगे। गिले-शिकवे दूर होंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ (22 जनवरी- 18 फरवरी)परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर को सजाने-संवारने पर ध्यान देंगे। घूमने-फिरने में रूचि बढ़ेगी। व्यस्तता के बीच अपने लिए समय निकालेंगे।
मीन (19 फरवरी से 21 मार्च)सकारात्मक सोच विकसित होगी। अपनी छवि सुधरने पर ध्यान देंगे। उपलब्धियों पर विचार करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रयास के अनुरूप अच्छी सफलता मिलेगी।