फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः मीन राशि वालों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

Mon, 20 May 2013 07:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन, कुंभ राशि वालों को लालच से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। मेष राशि वाले भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च करेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना है
विज्ञापन

 
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता उत्साहवर्द्धक रहेगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण व्यवहारिक रहेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन एवं आभूषण की खरीदारी करेंगे।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की  कोशिश करेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इनकी मदद से धन का लाभ प्राप्त होगा।  
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। कार्यों में आने वाली बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।  

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। नए विचार एवं दृष्टिकोण का जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। सलाह है कि निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)इस हफ्ते जनसंपर्क बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। सोच-समझकर निवेशा कीजिए फायदे में रहेंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)उत्साह बढ़ेगा। कुछ बड़ा करने की सोचेंगे, फायदे के लिए जोखिम भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। अपनी सीमाओं एवं मर्यादा का ध्यान रखें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)इस हफ्ते काफी व्यस्त रहेंगे, एक साथ कई विषयों पर काम करना होगा। व्यय बढ़ेगा, बजट का ध्यान रखें। प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे अथवा नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती है। ईश्वर कृपा महसूस करेंगे।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)धार्मिक एवं दार्शनिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें, खर्च बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार की सोचेंगे। निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग मिलेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)इस हफ्ते कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू मुद्दे प्रमुख रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी करने वालों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में नयापन आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पैसों को जरूरत से अधिक महत्व नहीं दें, लालच नुकसानदेय हो सकता है। परिवार की अपेक्षाएं बढ़ेगी। कार्य के साथ ही साथ परिवार औ बच्चों पर ध्यान दें, मानसिक संतोष मिलेगा।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कामयाबी मिलेगी, उत्साहित रहेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। गैर जरूरी चीजों और कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें