फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए उन्नति प्रदायक होगा

Sat, 17 Nov 2012 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रहों की स्थिति बताती है कि कैरियर की दृष्टि से यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। सिंह राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं प्रभाव में वृद्घि होगी। तुला राशि वालों को संयम बरतना होगा। अन्य राशि वाले भी देखें उनके लिए सप्ताह कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) खर्च बढ़ेगा जिससे बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। काम का दबाव बढ़ेगा। धैर्य रखकर प्रयास करते रहें। परिश्रम का फल देर से प्राप्त होगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) भाग्य सहायक रहेगा। चिंता मन से निकाल दीजिए। ख्याली पुलाव पकाने की बजाय सच्चाई को समझिये। समझदारी से योजना बनाकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून) धैर्य और शांति से काम लीजिए। उत्तेजना नुकसानदेय रहेगी। सलाह है कि परिस्थितियों से मुकाबला करने की बजाय, खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढ़ालने की कोशिश करें।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। किसी रचनात्मक कार्य में बाधा आ सकती है जिन्हें अपनी बुद्घि और योग्यता से हटाने में सफल होंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जो आपके लिए लाभप्रद होगा। समाज में प्रतिष्ठा में एवं प्रभाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, व्यय पर नियंत्रण रखें। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। सच्चाई को समझें और आत्मविश्वास बढ़ाएं, सफलता के लिए यह आवश्यक है। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें। जोखिम लेना नुकसानदेय हो सकता है। अफसोस करने की बजाय प्रयास पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप उर्जावान बने रहेंगे। कैरियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में स्थिति सुधरेगी।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) कोई अटका हुआ काम सफलता पूर्वक पूरा हो सकता है। दूसरों पर निर्भर होने की बजाय अपना काम स्वयं करें। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) यह हफ्ता संघर्षपूर्ण रहेगा। कार्य का दबाव बढ़ेगा और व्यस्त रहेंगे। धन संबंधी विषयों को लेकर परेशान रह सकते हैं। कठिन परिश्रम के बाद संतोषजनक सफलता मिलेगी।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) माता-पिता एवं गुरूओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाएंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)धर्म-कर्म एवं अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रयास के अनुरूप अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति एवं बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है, प्रयास करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें