फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते कन्या राशि वाले बड़ी योजना पर काम करेंगे

Fri, 09 Nov 2012 01:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते सितारों की स्थिति से ज्ञात होता है कि कन्या राशि वाले किसी बड़ी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वृष राशि वालों को काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। धनु राशि वालों को उपहार एवं सम्मान प्राप्त होगा। अन्य राशि वाले भी देंखे कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन


मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता व्यस्तता में गुजरेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। खर्च बढ़ेगा, बजट का ध्यान रखें। सलाह है कि धन के मामले में किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)इस हफ्ते जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। घरेलू कार्यों पर ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मान सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन


मिथुन (21 मई -20 जून)सप्ताह मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा। घरेलू जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्साह में वृद्घि होगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)अपने व्यवहार और विचारों में बदलाव लाइये उत्साह और आनंद मिलेगा। व्यस्तता में कमी आएगी, परिवार के साथ सुख चैन के पल गुजारेंगे। सामूहिक भावना में वृद्घि होगी।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)सहनशीलता में वृद्घि होगी और परिस्थितियों का सामना धैर्य से करेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय निर्णय लें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)दोस्तों एवं संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धन-संपत्ति में वृद्घि के लिए प्रयास करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)प्रसन्नता में वृद्घि होगी। काम को समय पर पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मुद्दे हावी रह सकते हैं। धन संबंधी मामलों में प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)परिवार पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा, इसके लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धन का महत्व समझेंगे। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)घर का माहौल प्रेमपूर्ण रहेगा। उत्साह और आनंद में वृद्घि होगी। कार्यालय में पुरस्कार अथवा तोहफा मिल सकता है। बौद्घिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू में प्रदर्शन बेहतर होगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)कार्यस्थल में कुछ नए निर्णय लेने का समय है। आय में वृद्घि और आर्थिक स्थिति में सुधार की योजना बनाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में रूचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति का विचार आएगा।  

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)यात्रा का योग बन रहा है। सफर के लिए तैयार रहिए। कई नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।  

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)सफलता पाने का रास्ता आपको पता है। इस हफ्ते इन पर चलने की कोशिश करेंगे। बौद्घिक क्षमता बढ़ेगी। ज्ञान प्राप्ति में रूचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें