फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली अपनी राशि के मुताबिक खरीदें वॉलेट

Thu, 08 Nov 2012 11:39 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली का त्योहार धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। दीपावली की रात को तंत्र साधना और सिद्धि प्राप्ति के लिए भी अनुकूल माना माना गया है। इस दिन ग्रहों की शांति और उन्हें अनुकूल बनाने के भी उपाय किये जाते हैं। मान्यता है कि दीपावली के दिन ग्रहों को शांत और अनुकूल बनाने के उपाय करने से ग्रहों का शुभ फल शीघ्रता से प्राप्त होता है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में पुराने जमाने की तरह तिजोरी और संदूक में लोग पैसे नहीं रखते हैं बटुआ ही धन रखने का प्रमुख स्थान होता है। इसलिए दीपावली की रात में लक्ष्मी पूजन के समय नए बटुए की भी पूजा करनी चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है और पर्स कभी खाली नहीं रहता है। लेकिन एक बात यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बटुए के रंग का चुनाव अपनी राशि के आधार पर करें। इससे शुभ फलों में वृद्धि होती है।

मेष राशि, सिंह और धनु तीनों ही अग्नि तत्व राशि है और इस राशि के त्रिकोण भाव में भी अग्नि तत्व राशि होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार त्रिकोण भाव अनुकूल होने पर शुफ फलों की प्राप्ति होती है इसलिए मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए लाल, संतरी और गेरूआ रंग का बटुआ लकी होता है।
विज्ञापन


वृष, कन्या और मकर ये तीनों ही पृथ्वी तत्व की राशि हैं। इन तीनों राशियों में भी त्रिकोण की समानता है, यानी तीनों के त्रिकोण भाव में भूमि तत्व की राशि होती है। भूमि का रंग भूरा अथवा मटमैला होता है इसलिए इन तीनों राशि वालों के लिए भूरा एवं मटमैला रंग का बटुआ लाभप्रद रहेगा। नीला और सफेद बटुआ इन्हें प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि मारक स्थान में वायु तत्व की राशि होती है। वृष राशि वाले चाहें तो सिल्वर कलर का पर्स या बटुआ रख सकते हैं।

मिथुन, तुला और कुंभ ये तीनों ही वायु तत्व की राशियां। इनके त्रिकोण भाव में भी वायु तत्व की राशि होती है। जिनका जन्म इस राशि में हुआ है। उनके लिए नीला, काला और सफेद रंग का वॉलेट शुभ होता है। कर्क, वृश्चिक और मीन इन तीनों राशियों को जल तत्व का माना जाता है। इन तीनों राशियों के लिए हरा और सफेद रंग का बटुआ भाग्यशाली होता है। जल तत्व की इन राशि वालों को लाल, नारंगी और पीले रंग का वॉलेट नहीं रखना चाहिए। इससे खर्च बढ़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें