फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वर्ष पर क्या प्रभाव पड़ेगा दीपावली का

Mon, 05 Nov 2012 11:23 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष दीपावली मंगलवार को है। इससे दीपावली पर भौमवती अमावस्या का योग बन रहा है। शास्त्रों में भौमवती अमावस्या को सोमवती अमावस्या की भांति महत्व दिया गया है। आम तौर दीपावली के आधार पर पूरे साल का आंकलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस बार की दीपावली का अगले पूरे वर्ष पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है-
विज्ञापन


मान्यता है कि दीपावली के दिन भौमवति अमावस्या हो तो उस दिन गंगा स्नान करने से एक करोड़ सूर्य ग्रहण में गंगा स्नान करने का पुण्य मिलता है। लेकिन व्यापारिक दृष्टि से मंगलवार के दिन दीपावली होना शुभ संकेत नही है।

पंडित विनोद त्यागी कहते हैं कि एक पुरानी कहावत है 'मंगलवार दिवारी, हंसे किसान रोवे व्यापारी' यानी आने वाले साल में कृषि उत्तम होगी। किसान प्रसन्न होंगे लेकिन व्यापार में मंदी रहेगी। भूमि मंगल के प्रभाव क्षेत्र में आता है इसलिए भूमि से जुड़े कार्य में उन्नति होगी।
विज्ञापन


लोहा, ईंट, सिमेंट, पेट्रोलियम, सोना, चांदी की कीमतों में वृद्धि होगी। मकान खरीदना मंहगा होगा और होटल एवं रेस्तरां चलाने वाले खूब पैसा कमाएंगे। प्रॉपर्टी डीलरों की भी आने वाले साल में चांदी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें