फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर ग्रहों की दशा बढ़ाएगी महंगाई

Tue, 06 Nov 2012 02:59 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के बस कुछ दिन शेष बचे हैं। सारी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। लेकिन दीपावली की खुशियों को मंहगाई दर में वृद्धि की नज़र लग सकती है। यह कहना है ज्योतिषी चन्द्रप्रभा का, क्योंकि सात तारीख से अपनी शत्रु राशि वृश्चिक में चल रहा बुध वक्री होने जा रहा है। बुध की यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था के लिए सुखद संकेत नहीं है। भारत की कुण्डली में इन दिनों राहु सप्तम भाव में गोचर कर है इस पर बुध का वृश्चिक राशि में वक्री होना शेयर में आकस्मिक उतार-चढ़ाव लाएगा। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


व्रकी होने के तीन दिन बाद यानी 10 नवम्बर को बुध अस्त हो रहा है। इससे बैंकिंग, ऑटोमोबाईल इंडस्ट्री एवं औद्योगिक जगत में वृद्धि दर धीमी होगी, इससे व्यवसायी वर्ग के लिए दीपावली की चमक फीकी रह सकती है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रहेगी। 22 नवम्बर को बुध मित्र राशि तुला में उदय होगा। इससे व्यापार जगत में उत्साह बढ़ेगा। शेयर बाजार एवं अर्थव्यस्था में मची उथल-पुथल में स्थिरता आने लगेगी।

27 नवम्बर को बुध तुला राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। जनता को मंहगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 8 नवम्बर को शनि का उदय होना सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। भ्रष्टाचार और घोटालों की और पोल खुलेगी। विरोधपूर्ण स्वर को दबाना सरकार के लिए कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें