फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि चले सीधी चाल, जानें 7 महीनों का हाल

Tue, 09 Jul 2013 02:59 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि महाराज ने अपनी चाल बदल ली है और आठ जुलाई से तुला राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं। इससे पहले शनि महाराज 18 फरवरी से इसी राशि में उलटी चाल चल रहे थे। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा के अनुसार शनि का अपनी उच्च राशि तुला में सीधी चाल में चलना देश दुनिया के साथ ही आम लोगों के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन


हालांकि शनि के साथ तुला राशि में राहु के भी होने से शनि पूर्ण शुभ फल नहीं दे पाएंगे। अगले सात महीनों में शनि राजनीति में काफी उठक-पटक करवाएंगे। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों में आपस में घात-प्रतिघात की भी घटनाएं हो सकती हैं।

वैसे आम जनता के हित में इस दौरान कई राहत भरी खबरें आएंगी। कम्युनिकेशन, तकनीक अथवा अंतरीक्ष जगत में भारत को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इन दिनों शेयर बाजार में काफी उठक-पटक की स्थिति बनी रही है। शनि की चाल बदलने से स्थिति में थोड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन


सोना, चांदी, तिल, तेल, सरसों, हींग मिर्च की कीमत में वृद्घि होगी। रूपये को भी डॉलर के मुकाबले कुछ बल मिलेगा। 9 सितंबर 2013 तक नक्सलवाद, आतंकवादी घटनाएं एवं मानव जनित दुर्घटना और प्राकृतिक प्रकोप की स्थिति बनी रहेगी इसके बाद स्थिति सुधरेगी।

इसका कारण यह है कि शनि को शुभ स्थिति में आते-आते कुछ समय लगेगा क्योंकि शनि धीमी गति से चलता है। शनि की बदली चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आपकी राशि पर शनि की सीधी चाल का क्या प्रभाव पड़ेगा विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें